कौशाम्बी, अप्रैल 24 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के पूरब सरावा गांव में अपने ननिहाल में रह रहे एक मासूम की गुरुवार शाम तालाब में डूबकर मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के मुताबिक आठ वर्षीय मासूम बालक शिवम अपने ननिहाल पूरब सरावां में रह रहा था। उसका पैतृक घर सैनी के रसूलपुर गांव में है। वह अपने घर का इकलौता चिराग था। उसके पिता की मौत हो चुकी है।पिछले दो वर्षों से वह अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। गुरुवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था कि तभी पास में मौजूद तालाब में गिर गया। तालाब गहरा होने की वजह से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके में मौजूद ग्रामीणों के सहयोग द्वारा बालक के शव को पानी से बाहर निकालकर देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस को घटना की जानक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.