बालक की ईमानदारी ने जीत लिया दिल
गंगापार, अप्रैल 24 -- बारात में गिरा हुआ चार ग्राम का सोने का झुमका दस वर्षीय बालक पा गया। उसने ईमानदारी दिखाते हुए दूसरे दिन झुमके को अपने विद्यालय के अध्यापकों को दे दिया। अध्यापकों ने उसे प्रधान प्रतिनिधि को सौंप दिया। बालक की इस ईमानदारी ने सभी का दिल जीत लिया। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत सराय अब्दुल मलिक गांव के ग्राम प्रधान मंजू यादव के देवर की पुत्री की बारात 21 अप्रैल को हंडिया के बासूपुर से आई हुई थी। उसी रात दूल्हे की मामी के एक कान का सोने का झुमका कहीं गिर गया। जो चार ग्राम से अधिक यानी लगभग साठ हजार रुपये कीमत का था। झुमका गिरने से मामी के होश फाख्ता थे। जानकारी वधू पक्ष को हो गई थी। पर बहुत खोजने के बाद भी झुमका नहीं मिला। झुमका गांव के ही मो.कय्यूम के दस वर्षीय पुत्र मो.अयूब जो कि संविलियन विद्यालय सराय अब्दुल मलिक में कक्षा पां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.