बिजनौर, मार्च 9 -- बढ़ापुर। कस्बे के एक मोहल्ले में झगड़े की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें दो बालक आपस में झगड़ रहे है उसी दौरान वहां पर खड़ा देख रहा दूसरे मोहल्ले का एक बालक भी उनकी चपेट में आकर घायल हो गया। घायल बालक के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही के मांग की है। बालकों के झगड़े की वायरल वीडियो शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। जिसमें दो बालक आपस में झगड़ रहे है। साथ ही एक व्यक्ति भी झगड़े में मारपीट करता दिखाई पड़ रहा है। वही मोहल्ला लाल सराय का एक दस वर्षीय बालक मोहम्मद शाद वही खड़ा देख रहा था। झगड़े के दौरान चपेट में आकर मोहम्मद शाद भी घायल हो गया। घायल के पिता वसीम ने आरोपियों के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...