अंबेडकर नगर, जनवरी 15 -- अम्बेडकरनगर। थाना एंटी ह्यूमेन ट्रैफिकिंग (एएचटी)/विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) की मासिक समन्वय गोष्ठी का आयोजन पुलिस लाइन में हुआ। प्रभारी उपनिरीक्षक थाना एएचटी /एसजेपीयू अरविंद कुमार वर्मा की मौजूदगी में हुई गोष्ठी में थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी के समक्ष आ रही समस्या एवं सुझाव पीड़ितों के आवासन, बाल गुमशुदा, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम, पाक्सो एक्ट के अभियोग पंजीकृत होने के 24 घंटे के अंदर सीडब्ल्यूसी को सूचित करना, पाक्सो के मामले में फार्म ए व बी व एफआईआर रिपोर्ट भरकर संबंधित को समय से भेजे जाने पर चर्चा की गई। साथ ही जनपद मे गुमशुदा बच्चों के पंजीकृत व लंबित मामलों, पाक्सो एक्ट में पंजीकृत अभियोगों पर चर्चा की गई। इस दौरान जेजे एक्ट से सम्बंधित आदेश निर्देश एवं जागरूकता अ...