हजारीबाग, फरवरी 7 -- हजारीबाग, विधि प्रतिनिधि। अधिवक्ता संघ हजारीबाग के महासचिव सुमन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश सिंह, कृष्णा कुमार सिंह, रंजन प्रसाद तथा दिलिप कुमार सिन्हा ने शनिवार को स्वर्गीय अधिवक्ता संदीप कुमार के घर ईचाक जाकर उनकी पत्नी को अधिवक्ता संघ के तरफ से सहयोग राशि 73,850 रुपए प्रदान किया। अधिवक्ता संघ के महासचिव श्री सुमन कुमार सिंह ने कहा कि संदीप कुमार हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी। हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं और उनकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...