संवाददाता, नवम्बर 5 -- उरई, संवाददाता। 10 लाख की सुपारी लेकर कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी कानपुर निवासी मोनू यादव उर्फ पवन को पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ के दौरान धर-दबोचा। उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ के दौरान उसने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की और मोनू के दोनों पैरों पर गोली लग गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक 31 अक्तूबर को गयादीन को केस के सिलसिले में बातचीत और चाय पीने के बहाने कार में बिठाकर अगवा कर लिया गया था। परिजनों ने कालपी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस मुख्य साजिशकर्ता इंद्रजीत समेत चार को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। यह भी पढ़ें- घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री पकड़ी, 83 किलो बारूद और 2...