कुशीनगर, जनवरी 9 -- कुशीनगर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन तहसील कप्तानगंज का 16 जनवरी को होने वाले चुनाव में अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिये तीन-तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। गुरुवार को पर्चा वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद चुनाव अधिकारी राजनंदन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी अरुण कुमार सिंह एडवोकेट, दीनानाथ शर्मा एडवोकेट, हीरा पाण्डेय एडवोकेट चुनाव मैदान में हैं। वहीं महामंत्री पद के लिये भी तीन प्रत्याशी मौजूदा महामंत्री उमेश दुबे, अभिनेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट व गिरिजेश कुमार चुनाव मैदान में हैं। इन पदो पर मतदान 16 जनवरी को नियत समय पर होगा। सभी परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...