अमरोहा, मई 10 -- बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रशासनिक न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद (अब प्रयागराज) अवनीश सक्सेना रहे। उन्होंने कहा कि बार व बेंच एक सिक्के के दो पहलू होते हैं। दोनों के बीच मधुर संबंध और समंजस्य होना जरूरी है। दोनों के समंजस्य से ही न्यायिक प्रक्रिया आसानी से चलती है। शनिवार को अमरोहा-जोया मार्ग स्थित सुमंगलम होटल में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रशासनिक न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं भी 15 वर्ष तक अधिवक्ता रहा हूं तथा मैं जानता हूं अधिवक्ता का पेशा हमेशा कुछ सीखते रहने का है। बार एसोसिएशन की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। बार के पद...