चेन्नई, अगस्त 20 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को विपक्षी पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) को चेतावनी दी कि वह पूर्ववर्ती सरकार के भ्रष्टाचार के सबूत देने की मांग न करे। उनके पास पहले से ही तीन सरकारी विभागों की अपराध में संलिप्तता का संकेत देने वाली फाइल मौजूद हैं। विजय ने कहाकि अपराध का संकेत देने वाली फाइलों की समीक्षा पहले ही की जा चुकी है और वे अभी मेरी मेज पर रखी हैं। उन्होंने कहाकि वह सही समय आने पर इनका ब्योरा सार्वजनिक करेंगे।मुझे मजबूर न करें मुख्यमंत्री ने विपक्ष की आलोचना का जवाब देते हुए विधानसभा में कहाकि शुरू में, मैं कोई बयान नहीं देना चाहता था। लेकिन विपक्ष सबूत मांग रहा है। एक हफ्ते पहले, वित्त मंत्री (एन मैरी विल्सन) ने कहा था कि समीक्षा के बाद तीन विभागों की फाइलें मेरी मेज पर हैं। यह कोई यूं ...