गया, जुलाई 27 -- बार-बार मुंह में होने वाले छालों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह कई बार कैंसर के शुरुआती लक्षण भी हो सकते हैं। ऐसे में समय रहते डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। उक्त बातें रविवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) गया शाखा की ओर से आईएमए भवन में आयोजित कैंसर जागरूकता सह नि:शुल्क जांच शिविर में अध्यक्ष डॉ. विश्व विजय सिंह ने कही। शिविर में 52 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को कैंसर के शुरुआती लक्षणों की जानकारी दी और समय पर जांच कराने की सलाह दी। चिकित्सकों ने कहा कि बीमारी की पहचान शुरुआती दौर में होने पर इलाज अधिक प्रभावी और सफल हो सकता है। शिविर में सेवा दे रहे डॉ. विमलेंदु विमल, डॉ. डीके सहाय, डॉ. आरपी ठाकुर, डॉ. उमेश वर्मा, डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. प्रांशु कुमार, डॉ. रामाधार तिवारी, डॉ...