पूर्णिया, मई 29 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। सुबह तेज धूप निकलने से मक्का किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई थी। किसान परिवार के साथ घरों के दरवाजे, छत और सड़क किनारे मक्का सुखाने में जुट गए थे। लेकिन दोपहर होते-होते मौसम ने अचानक करवट बदल ली और बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते तेज वर्षा होने लगी, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। शुक्रवार करीब 11 बजे शुरू हुई बारिश ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी। कई किसान जो सुबह से मक्का सुखाने में लगे थे, उन्हें आनन-फानन में भींगते मक्का को समेटना पड़ा। अचानक हुई बारिश से पहले से सूखा हुआ मक्का भी दोबारा भींग गया। यह भी पढ़ें- जिले में पल-पल मौसम का बदल रहा मिजाज, लोग परेशान किसानों ने बताया कि पिछले करीब 15 दिनों से मौसम का यही हाल बना हुआ है। सुबह धूप निकलती है तो किसान मक्का सुखाने की उम्मीद में क...