गंगापार, अप्रैल 4 -- तीन दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है, तेज धूप के बाद अचानक आकाश में बादल छा जाते हैं। कुछ देर बाद, तेज हवा के साथ बरसात होने लगती है। मौसम के बिगड़ जाने से किसान बेहद चिंतित है। तीन दिन के भीतर कई बार हुई बूंदाबांदी से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल काली पड़ती जा रही है। किसानों की मानें तो कई बार पानी से गेहूं की फसल भीग जाने से अनाज दमदार नहीं रह पाएगा, भूसा भी सही नहीं रह पाएगा। डेलौहा गांव के अरूण कुमार तिवारी ने बताया कि बार-बार की बरसात व तेज हवा से गेहूं की फसल चौपट होती जा रही है। मौसम पूरी तरह चेरापूंजी जैसा हो गया है। घंटे भर धूप तो उसके बाद बरसात का मौसम कई दिनों से बना हुआ है। किसान को कटाई मड़ाई का मौका नहीं मिल पा रहा है। पाठा क्षेत्र में बड़े किसान होते हैं, जिनके पास सैकड़ों एकड़ जमीन में गेहूं की फसल...