बार-बार बंद हुआ रेलवे फाटक, सवा दो घंटे जाम से जूझे राहगीर
औरैया, अगस्त 31 -- दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग 13-बी पर सोमवार शाम ट्रेनों के लगातार आवागमन के कारण फाटक बार-बार बंद होने से अछल्दा-बिधूना मार्ग पर भीषण जाम लग गया। क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब सवा दो घंटे तक राहगीर जाम से जूझते रहे। एक बार क्रॉसिंग पर वाहन फंसने से फाटक बंद नहीं हो सका। इससे कानपुर से इटावा की ओर जा रही ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को करीब पांच मिनट आउटर पर रोकना पड़ा। पुलिस और आरपीएफ ने मशक्कत कर यातायात संभाला। सोमवार शाम करीब 4:50 बजे ट्रेन आने के कारण रेलवे फाटक बंद किया गया। इसके बाद लगातार ट्रेनों का आवागमन होने से फाटक काफी देर तक बंद रहा। शाम करीब 5:20 बजे फाटक खुलते ही दोनों तरफ खड़े वाहन एक साथ निकलने लगे। बड़े वाहनों के आगे बड़ी संख्या में बाइक सवारों के पहुंचने से क्रॉस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.