नई दिल्ली, जुलाई 9 -- दोस्ती सिर्फ साथ घूमने, हंसने या रोज बात करने का रिश्ता नहीं होती। जिंदगी में कुछ लोग ऐसे मिलते हैं, जिनके साथ आपको कभी यह सोचने की जरूरत नहीं पड़ती कि क्या बोलना है और क्या छिपाना है। उनके सामने आप बिना किसी दिखावे के खुद जैसे हैं, वैसे ही रह सकते हैं। वे आपकी छोटी-सी खुशी पर सबसे ज्यादा खुश होते हैं और मुश्किल समय में बिना बुलाए आपके साथ खड़े नजर आते हैं। ऐसे दोस्त बहुत कम लोगों की जिंदगी में आते हैं। अगर आप सोचते हैं कि आपका कोई दोस्त सच में अनमोल है या नहीं, तो इन 3 बातों पर जरूर ध्यान दीजिए। शायद आपको एहसास हो जाए कि आपकी जिंदगी में कितना कीमती रिश्ता पहले से मौजूद है।1. उसकी हंसी आपकी हंसी से मिलती है क्या कभी ऐसा हुआ है कि आप दोनों किसी बात पर इतना हंस पड़े हों, जिसे बाकी लोग समझ ही ना पाए हों? यही गहरी दोस्ती...