प्रयागराज, जून 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। औद्योगिक क्षेत्र में बार-बार ट्रिपिंग होने से उद्यमी परेशान हो गए हैं। बार-बार बिजली कटने से उनके हजारों रुपये का माल खराब हो गया। ट्रिपिंग से कई बार मशीनें भी जल जाती हैं। उत्तर प्रदेश औद्योगिक कल्याण संघ ने इस पर नाराजगी जताते हुए अफसरों से ठोस उपाय करने की शिकायत की है।उत्तर प्रदेश औद्योगिक कल्याण संघ के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह से दोपहर तक 15 बार ट्रिपिंग हुई, जिससे भारी नुकसान हुआ। उद्यमी राजीव नैयर ने कहा कि ट्रिपिंग से सबसे बड़ी समस्या यह है कि एक बार बिजली जाने से मशीन ठंडी हो जाती है। मशीन में रखा कच्चा माल ठंडा होकर खराब हो जाता है। दोबारा मशीन ऑन करके उसे गर्म तो कर लिया जाता है, लेकिन पहले से रखा कच्चा माल दोबारा इस्तेमाल के लायक नहीं बचता। शुक्रवार को का...