बिजनौर, अप्रैल 12 -- चांदपुर। चांदपुर तहसील क्षेत्र के गांव जाफरपुर कोट में लगातार ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या से किसान परेशान हैं। पिछले 14 दिनों में तीन बार 100 केवी का ट्रांसफार्मर खराब होने से आठ ट्यूबवेलों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे फसलों के सूखने का खतरा बढ़ गया है। गांव जाफरपुर कोट में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। किसान कुलदीप कुमार, पुखराज सिंह, सुभाष, विजयपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, विपिन कुमार, संजय सैनी, सुरेश फौजी, थमन सिंह, उदयवीर सिंह, भानु प्रताप, सुमित कुमार आदि ने कहा कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। बार-बार ट्रांसफार्मर फुंकने से उनकी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं, जिससे आर्थिक नुकसान की आशंका बढ़ गई है। समस्या से नाराज किसानों ने बिजली विभाग के ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.