साहिबगंज, मार्च 31 -- मंडरो। सदर प्रखंड क्षेत्र के हाजीपुर राजगांव में बिजली ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से उपभोक्ताओं को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में करीब 10 साल पहले स्थापित 63 केवी का ट्रांसफार्मर वर्तमान में बढ़े हुए लोड सहने में असमर्थ साबित हो रहा है। इसके कारण बार-बार खराबी आ रही है।बिजली उपभोक्ता दीपक वर्णवाल ने बताया कि मामले की सूचना विद्युत बोर्ड को दे दी गई है। इसके बावजूद स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। गर्मी बढ़ने के साथ समस्या और गंभीर होती जा रही है। ग्रामीणों एवं बिजली उपभोक्ताओं ने विभाग से मांग की है कि हाजीपुर राजगांव में बढ़ते लोड को देखते हुए 63 केवी के स्थान पर 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर शीघ्र लगाया जाए,ताकि क्षेत्रवासियों को स्थायी रूप से राहत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.