नई दिल्ली, फरवरी 25 -- हिमाचल प्रदेश में पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) अशोक तिवारी ने 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह के बार-बार छुट्टी पर जाने के कारण उनकी जिम्मेदारियां एक अधिनस्थ अधिकारी को सौंपने का निर्देश दिया है। वर्तमान में अदिति सिंह धर्मशाला में स्टेट विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन ब्यूरो (SV&ACB) की नॉर्दर्न रेंज में एसपी के पद पर तैनात हैं। आदेश के मुताबिक, आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह 8 जनवरी से 22 फरवरी के बीच कुल 25 दिनों तक छुट्टी पर रहीं। डीजीपी ने पाया कि इतनी लंबी और बार-बार की छुट्टियों की वजह से उनके कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो रहा था। प्रशासनिक कार्यों में आ रही बाधा को देखते हुए ही यह निर्णय लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अदिति सिंह को लेकर जारी किए गए आदेश मे...