मैनपुरी, दिसम्बर 15 -- एसआईआर अभियान को पूरा करने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह जुटा हुआ है। सोमवार को एसडीएम गोपाल शर्मा ने तहसील सभागार में सर्व दलीय बैठक का आयोजन किया। बैठक में राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित बीएलओ, बीएलए, लेखपाल, कानूनगो आदि को सामंजस्य स्थापित करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बीएलओ मतदाताओं के यहां बार-बार जाकर उनसे एसआईआर का फार्म भरवाएं। सोमवार को बैठक में एसडीएम ने कहा कि प्रत्येक बीएलए को बीएलओ के संबंध में स्पष्ट जानकारी होनी अनिवार्य है। जिन बूथों पर कुछ ऐसे लोग बाकी है जिन्होंने अभी तक एसआईआर का फार्म नहीं भरा है, बीएलओ उनके घर अवश्य पहुंचे। किसी भी तरह की समस्या होने पर एसडीएम कार्यालय आकर जानकारी कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.