नई दिल्ली, मार्च 22 -- साड़ी तो अधिकतर हर महिला पहन लेती हैं लेकिन इसे सही तरह से बांधना हर किसी के बस की बात नहीं है। 5 से 9 मीटर की लंबी साड़ी को इस तरह से लपेटा जाता है कि वह न ज्यादा ढीली हो और न ज्यादा टाइट। इसे बांधने का सबसे मुश्किल हिस्सा सामने की प्लीट्स बनाना और पल्लू को सेट करना होता है। बहुत सी महिलाएं इसे आसानी से बांध लेती हैं लेकिन कुछ महिलाओं को साड़ी पहनना सबसे ज्यादा मुश्किल लगता है। खासतौर से हैवी बॉर्डर वाली साड़ी को पहनना थोड़ा मुश्किल होता है। क्योंकि भारी साड़ी लटकती रहती है और पल्लू सही तरह से पिन न करने पर बार बार गिरता है। ऐसे में यहां कुछ टिप्स हैं जो आपके काम आ सकती हैं। यह भी पढ़ें- लैक्मे फैशन वीक में कमाल दिखा तमन्ना-दिशा का लहंगा लुक, खुशी की हंसी ने जीता दिलसाड़ी का पल्लू लगाने की टिप्स साड़ी पर अगर हैवी ब...