गाज़ियाबाद, नवम्बर 12 -- गाजियाबाद। बार एसोसिएशन गाजियाबाद के चुनाव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। 14 नवंबर को सात पदों के लिए कुल 30 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला अधिवक्ता मतदाता करेंगे। चुनाव रोचक माना जा रहा, क्योंकि प्रमुख पदों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। बार चुनाव में सात पदों मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई थी। इसके बाद उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। चुनाव में 2939 अधिवक्ता वोट डालेंगे। इसको लेकर फोटो युक्त मतदाता सूची जारी की गई है। बुधवार को बार सभागार में अध्यक्ष और चुनाव अधिकारी दीपक शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें बताया गया कि स्वच्छ मतदान के लिए 25 वर्ष वकालत का अनुभव रखने वाले अधिवक्ताओं को चुनाव समिति में शामिल किया जाए। समिति में अमरपाल सिंह तेवतिया, राजेंद्र चौधरी, प्रमोद शर्मा, सरदार...