हल्द्वानी, मार्च 24 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हल्द्वानी बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया को लेकर मंगलवार को बैठक हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी आनंद पांडेय ने बताया कि 11 पदों के लिए 1324 मतदाता 28 मार्च को वोटिंग करेंगे। सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया चालू होगी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत सचिव, उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष (महिला आरक्षित), कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव पद, संयुक्त सचिव (प्रेस), पुस्तकालय अध्यक्ष, लेखाधिकारी पद, सदस्य (सामान्य पद), सदस्य (महिला आरक्षित) पद के लिए मतदाता वोट करेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी के मुताबिक वोट देने के लिए बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड की ओर से मिला पहचान पत्र मूल रूप में साथ लाना अनिवार्य होगा। वर्ष 2010 से जो भी अधिवक्ता हल्द्वानी बार में पंजीकृत हैं वह अपना अखिल भारतीय बार परीक्षा उत्तीर्ण का प्रमाण पत्र एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.