बार चुनाव के लिए गुरुग्राम में12 पोलिंग बूथ बने
गुड़गांव, मार्च 13 -- गुरुग्राम। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के आगामी चुनाव को लेकर शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ डीसी अजय कुमार ने समीक्षा बैठक की। डीसी ने बताया कि 18 मार्च को चुनाव होंगे। इसके लिए गुरुग्राम जिले में कुल 12 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 10 बूथ गुरुग्राम में, जबकि एक-एक बूथ पटौदी और सोहना में बनाया गया है। इससे पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा चुनाव आयोग ए. श्रीनिवास ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चुनाव की तैयारियों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। डीसी ने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी चुनाव आयोग हरियाणा की हिदायतों के अनुरूप अपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.