अलीगढ़, फरवरी 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बार चुनाव कराने की मांग को लेकर कचहरी दिनभर अखाड़ा बनी रही। कचहरी में अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। चुनाव टाले जाने की चर्चा के बीच चुनाव लड़ने वाले अधिवक्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया को पूरी कराने के लिए हंगामा करते हुए बार कार्यालय पर ताला डाल दिया। अधिवक्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। हंगामे के बीच चुनाव अधिकारी ने अपना त्याग पत्र बार काउंसिल को भेज दिया। वहीं दूसरे गुट ने सात सदस्यीय कमेटी बनाकर चुनाव कराने का ऐलान कर दिया। कचहरी में दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के मौजूदा अध्यक्ष ने सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट की रुलिंग के अनुसार चुनाव रद करने की घोषणा कर दी। लेकिन दूसरे खेमे ने सात वरिष्ठ वकीलों की कमेटी बनाकर 18 फरवरी को ही चुनाव कराने का ऐलान कर दिया है। दि अलीगढ़ बार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.