अमरोहा, अप्रैल 21 -- अमरोहा। बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा की चुनाव प्रक्रिया में सोमवार यानि आज मतदान होगा। अधिवक्ता सुबह 10 से शाम पांच बजे तक मतदान कर सकेंगे। इस साल की मतदाता सूची में 1060 अधिवक्ता हैं। बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा की बागडोर संभालने को लेकर में कचहरी में काफी दिन से चुनावी पारा चढ़ा हुआ था। जीत हासिल करने के लिए प्रत्याशी एड़ी-चोटी का जोर लगा चुके हैं अब बारी मतदाताओं की है। अध्यक्ष व सचिव के लिए कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। वहीं, 12 पदों के लिए 55 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं। इनमें अहम मुकाबला अध्यक्ष व सचिव पद के लिए ही होना है। अध्यक्ष पद पर चैन सुख गोले, कपिल कुमार चिकारा, आदिश खान सैफी, संजय कुमार शर्मा, अख्तर हुसैन और महाराज सिंह अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, सचिव के लिए भी छह प्रत्याशियों में अरशद भारती,...