जमशेदपुर, मार्च 21 -- जमशेदपुर, वरीय संवाददाता। झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव के वोटों की गिनती शुक्रवार को रांची में शुरू हो गई है। इसकी जानकारी अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने दी है। उन्होंने बताया कि रिटर्निंग ऑफिसर अंबुज नाथ के समक्ष बरही एवं बोकारो से वोट की गिनती शुरू हुई है। यहां बोकारो से जमशेदपुर के तीन अधिवक्ताओं में राजेश कुमार शुक्ला को 12, प्रकाश झा को 5 और आफताब आलम खान को 2 वोट मिले हैं। उन्होंने बताया कि 23 सदस्य पद पर विजयी उम्मीदवारों के नाम स्पष्ट होने में पांच-छह दिन लगने की उम्मीद हैं। क्योंकि, ईद को लेकर शनिवार और रविवार को वोट की गिनती नहीं होगी। वोटों गिनती में जमशेदपुर से शामिल हुए अधिवक्ताइधर, शुक्रवार को वोट गिनती के दौरान जमशेदपुर से स्टेट बार काउंसिल चुनाव के 12 उम्मीदवार के साथ दर्जनों अधिवक्ता के साथ शामिल हुए। ...