रामपुर, जनवरी 8 -- बार एसोसिएशन रामपुर के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया में गुरुवार को दो अधिवक्ताओं ने अपने नामांकन वापस ले लिया। दोपहर बाद एल्डर कमेटी द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों की अंतिम सूची बोर्ड पर चस्पा कर दी। बार चुनाव में गुरुवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया तय थी, लिहाजा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी मोहम्मद अहमद और संयुक्त सचिव प्रचार पद के प्रत्याशी अताउल्लाह ने पर्चा वापस ले लिया। इसी के साथ संयुक्त सचिव पुस्तकालय और पब्लिेशन के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं एल्डर कमेटी के अध्यक्ष ध्रुव कुमार अग्रवाल के अनुसार बार नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। चुनाव 19 जनवरी को होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...