प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 12 -- कुंडा, संवाददाता। दि बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए प्रत्याशियों में घमासान शुरू है। 14 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले बुधवार को एल्डर कमेटी की ओर से दक्षता भाषण आयोजित किया गया। इसमें उम्मीदवारों ने अपनी बात रखी। दक्षता भाषण की शुरुआत में अधिवक्ता हितों की रक्षा, वादिकारियों को न्याय दिलाने की प्राथमिकता तय करने से हुई। अध्यक्ष, महामंत्री पद के उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए मतदाताओं से चुनावी वादे किए। अध्यक्ष पद के दावेदारों ने अधिवक्ता हित में कार्य करने, अधिकाधिक कोर्ट चलवाने में सहयोग करने का भरोसा दिया। कई घंटे तक चले दक्षता भाषण में प्रत्याशियों के अलावा अन्य अधिवक्ताओं ने चुनाव की निष्पक्षता, पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। इस मौके पर एल्डर कमेटी के चेयरमैन श्रीचंद केसरवा...