मऊ, जनवरी 28 -- मऊ, संवाददाता। उ.प्र. बार कौंसिल के पच्चीस सदस्यों के चयन को लेकर मंगलवार को पहले दिन 775 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं बुधवार को भी मतदान की प्रक्रिया चालू रहेगी। बार कौंसिल चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी अपर जिला जज पाक्सो न्यायाधीश जनार्दन यादव ने बताया कि बार कौंसिल में रजिस्टर्ड जनपद के कुल 2011 अधिवक्ता सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें आज पहले दिन 775 अधिवक्ता मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन अधिकारी का सहयोग कर रहे एकबाल अहमद ने बताया कि बार कौंसिल के पच्चीस सदस्यों के चुनाव में पूरे प्रदेश से कुल 333 प्रत्याशी मैदान में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...