रांची, मार्च 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड राज्य बार काउंसिल चुनाव की मतगणना के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी क्रम में एक बड़ा विवाद सामने आया है। जमशेदपुर जिला बार की अधिवक्ता एवं उम्मीदवार शिल्पी प्रसाद (सीरियल नंबर 85) ने मुख्य चुनाव अधिकारी, सेवानिवृत्त जस्टिस अंबुज नाथ को पत्र लिखकर धनबाद में हुए मतदान और मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने वहां हुए चुनाव को रद्द कर पुनर्मतदान कराने की मांग की है। शिल्पी प्रसाद ने अपने पत्र में बताया है कि धनबाद बार में कुल 3184 अधिवक्ताओं में से 1931 ने मतदान किया था, जबकि मतगणना के दौरान 1989 मतपत्र पाए गए। इस प्रकार 58 अतिरिक्त मतपत्र मिलने पर उन्होंने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं और इसे गंभीर अनियमितता बताया है। उम्मीदवार के अनुसार, उनकी भतीजी ...