रांची, मार्च 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड बार काउंसिल के चुनावों में कथित अनियमितताओं और बोगस वोटिंग का आरोप लगाया जा रहा है। लोहरदगा सिविल कोर्ट के अधिवक्ता एवं चुनाव प्रत्याशी अजय कुमार ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर चुनाव परिणामों पर गंभीर सवाल उठाए हैं और पूरी चुनाव प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की है। अजय कुमार ने अपने शिकायत पत्र में दावा किया है कि रांची सिविल कोर्ट की मतगणना के बाद जारी परिणाम में उन्हें शून्य प्रथम वरीयता मत दिखाया गया है। उन्होंने इसे सांख्यिकीय रूप से असंभव बताते हुए कहा कि उनके सगे भतीजे, जो रांची सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं, ने उन्हें प्रथम वरीयता का वोट दिया था। उनके अनुसार, उनके भतीजे इस संबंध में शपथ पत्र देने के लिए भी तैयार हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...