रांची, अप्रैल 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड राज्य बार कौंसिल चुनाव में पुरुष अधिवक्ताओं के वर्ग से पहला परिणाम घोषित कर दिया गया है। सोमवार को मतगणना के छठे राउंड के बाद झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता अब्दुल कलाम रसीदी ने 677 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। निर्धारित कोटा 677 होने के कारण उन्हें विजयी घोषित किया गया। चुनाव में पांच महिलाओं की जीत पहले ही हो गयी है। जिन पांच महिलाओं की जीत हुई है, उनमें झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता रिंकू भगत, मौली सिन्हा, निवेदिता कुंडू के अलावा डाल्टनगंज की मधुलता रानी एवं गिरिडीह की मीरा कुमारी शामिल हैं। चुनाव में कुल 17 पुरुष अधिवक्ताओं का चयन होना है। यह भी पढ़ें- बार कौंसिल चुनाव में पांच महिला अधिवक्ता विजयी वहीं, महिला वर्ग से पांच अधिवक्ता पहले ही निर्वाचित घोषित की जा चुकी हैं। इसके अलावा दो महिला ...