रायबरेली, जनवरी 31 -- रायबरेली, संवाददाता। बार कौंसिल के चुनाव में हो रहे मतदान के अंतिम दिन मतदाता अधिवक्ताओं ने बढ़चढकर हिस्से दारी की। दो दिनों में 82 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अंतिम दिन 1360 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं प्रत्याशियों ने भी अंतिम समय तक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। बार कौंसिल के चुनाव को लेकर दीवानी कचेहरी परिसर अधिवक्ताओं से भरा रहा। प्रत्याशियों के समर्थक अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत लगाए रहे। सुबह से ही प्रत्याशी व समर्थक ने पूरे परिसर में छा गए। एक-एक वोट पर हर किसी की नजर रही। कोई प्रत्याशी फोन पर तो कोई अपने समर्थकों के नाम से बात करता रहा। शनिवार को सुबह दस से बार सभागार में शुरू हुए मतदान में वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने जबर...