रांची, अप्रैल 11 -- रांची। विशेष संवाददाता झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव की मतगणना जारी है। लेकिन जीत पक्की करने के लिए निर्धारित 677 वोट अब तक किसी उम्मीदवार को नहीं मिले हैं। मतगणना में पहली वरीयता के वोटों की गिनती समाप्त होने के बाद अब दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती जारी है। अब तक गणना में 30 उम्मीदवार गिनती से बाहर हो गए हैं। वहीं, 25 महिला उम्मीदवारों में से सात महिलाएं अभी गिनती में बनी हुईं हैं। अगर दो महिलाएं गिनती से बाहर हुईं तो पांच महिलाओं की जीत की घोषणा कर दी जाएगी, क्योंकि पांच सीट महिलाओं के लिए निर्धारित हैं।काउंसिल के नियमों के अनुसार, किसी भी उम्मीदवार की जीत तभी सुनिश्चित मानी जाएगी, जब वह न्यूनतम निर्धारित कोटा प्राप्त कर ले। इस बार यह कोटा 677 वोट तय किया गया है। पहली वरीयता की गिनती में कोई भी उम्मीदवार इस आंकड...