गंगापार, मार्च 23 -- बार एसोसिएशन मेजा इकाई के अध्यक्ष, मंत्री सहित विभिन्न पदों के लिए होने वाले चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन के प्रथम दिन अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता हरिशंकर मिश्र निवासी चर्तुभुजपुर मुनाई व अधिवक्ता अनिल यादव निवासी मेजिया तथा मंत्री पद के लिए अधिवक्ता संजय मिश्र निवासी बिजौरा ने अपने अधिवक्ता साथियों के साथ नामांकन किया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता अब्दुल हक अंसारी, अधिवक्ता प्रभाकर श्रीवास्तव, सदस्य कार्यकारिणी वरिष्ठ के लिए अधिवक्ता राम कृष्ण, अधिवक्ता विजयेन्द्र कुमार पांडेय, सदस्य कार्यकारिणी कनिष्ठ पद के लिए अधिवक्ता शैलेश कुमार यादव, अधिवक्ता सुशील कुमार ने अपना नामांकन किया। निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता आनंद पांडेय ने बताया कि नामांकन के प्रथम दिन अध्यक्ष पद के लिए दो व...