लखनऊ, जून 13 -- बर्थडे पार्टी मनाने आए दबंग युवक ने सुशांत गोल्फ सिटी के जन्नत बार एंड रेस्टोरेंट के बाहर स्कॉर्पियो से कई राउंड हवाई फायरिंग की। कर्मचारियों ने फायरिंग करने वाले के तीन साथियों को भागते समय दबोच लिया, जबकि मुख्य आरोपी भागने मे सफल रहा। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मोहनलालगंज के सिसेंडी निवासी सौरभ सिंह चौहान साथी बिजनौर निवासी सुधांशु यादव व अमन यादव और सरोजनीनगर के विनायक यादव के साथ शुक्रवार देर रात सुशांत गोल्फ सिटी के मिलेनियम सिटी के पास जन्नत बार एंड रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी मना रहे थे। बार के बाउंसरों के मुताबिक सौरभ सिंह साथियों के साथ बार के अंदर कंसोल पर चढ़कर डांस करने लगा। बाउंसरों ने डांस करने के लिए रोका। इस बात पर सौरभ की बाउंसरों से तीखी झड़प हो गई। विवाद अधिक बढ़ने पर बाउंसरों ने सौरभ लो...