हमीरपुर, जनवरी 31 -- राठ, संवाददाता। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट परिसर में बार एसोसिएशन के नवनिर्मित बरामदे का लोकार्पण शनिवार को इलाहाबाद झांसी क्षेत्र से विधान परिषद के सदस्य डॉ.बाबूलाल तिवारी ने फीता काटकर किया। अधिवक्ताओं, वादकारियों को बैठने की व्यवस्था होने से अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। एमएलसी डॉ.बाबूलाल तिवारी ने बताया कि नवनिर्मित बरामदे का उद्देश्य अधिवक्ताओं को बैठने की सुविधा प्रदान करना है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह बरामदे के रूप में हुआ यह विकास कार्य अधिवक्ताओं के कार्यस्थल को सुविधायुक्त बनाने के प्रयास का हिस्सा है। वह अधिवक्ताओं के हितों और उनकी परेशानियों के लिए हमेशा तत्पर हैं। इस मौके पर अशोक गुप्ता, दिलीप राजपूत, अखिल नगायच, सुरेंद्र राजपूत, वीर प्रताप सिंह, सलीम अहमद खान, संजय यादव, ऋषभ राजपूत, जीतेन्द्र राज...