नैनीताल, जून 10 -- नैनीताल, संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय प्रताप सिंह मौनी की स्मृति में आयोजित प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का बुधवार को समापन हो गया। समापन समारोह का शुभारंभ कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी ने किया। दोनों अधिकारियों ने मैत्रीपूर्ण कैरम मैच भी खेला। अव्वल रहे प्रतिभागियों को डीएम ललित मोहन रयाल ने सम्मानित किया।टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबलों में डबल्स वर्ग के खिताबी मैच में पंकज कुमार और तस्लीम की जोड़ी ने स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डीएस दानू एवं हंसराज सिजवाली की जोड़ी को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। वहीं सिंगल्स वर्ग में चंद्रप्रकाश ने मुकेश चंद्रा को कड़े संघर्ष के बाद हराकर खिताब जीता। डीएम ललित मोहन रयाल, जिला उपभोक्ता आयोग नैनीताल के अध्यक्ष रमेश कुमार जायसव...