भदोही, जनवरी 5 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष का व्यापारियों ने रविवार को जोरदार किया। नगर के बाबा बड़े शिव धाम में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ज्ञानपुर के नव निर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष का स्वागत किया गया। डभका निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष शंकर दुबे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर व्यापारियों ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों एवं गणमान्य लोगों ने उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि उनके पद पर आसीन होने से अधिवक्ता संघ को नई दिशा मिलेगी। स्वागत समारोह में आकाश अग्रवाल, मोहित उमर,आशीष शुक्ला (अध्यापक),गोलू दुबे, अनिल दुबे, भिखारी अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.