कानपुर, फरवरी 11 -- बार एसोसिएशन की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 17 फरवरी को डीएवी डिग्री कॉलेज में मतदान होगा। कॉलेज की ओर से इस संबंध में अनुमति पत्र मिल गया है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि बार एसोसिएशन चुनाव के लिए कुल 94 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें अध्यक्ष के लिए सात, महामंत्री के लिए नौ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए आठ, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए पांच, मंत्री के लिए 11, कोषाध्यक्ष के लिए छह, संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए पांच, प्रकाशन के लिए छह, पुस्तकालय के लिए पांच प्रत्याशियों के साथ वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह-छह पदों के लिए क्रमश: 11 और 21 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 7198 मतदाता वोट डालेंगे। चेयरमैन ने बताया कि चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.