रुद्रपुर, मार्च 15 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अधिवक्ता परिषद देवभूमि उत्तराखंड की जिला इकाई की ओर से रविवार को बार भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित बार काउंसिल सदस्यों और महिला अधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष धरणीधर गुणवन्त के संरक्षण में किया गया। इसमें न्यायिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि एडीजे मीना देउपा ने अपने संबोधन में कहा कि न्यायिक क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता लगातार बढ़ रही है, लेकिन अभी भी कई चुनौतियां हैं। उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ने और न्याय व्यवस्था में अपनी भूमिका को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एडीजी एनडीपीसी दीपाली शर्मा व एडीजी पॉक्सो संगीता रानी ने भी मह...