नई दिल्ली, मार्च 9 -- सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल मामले से संबंधित एक याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगा। याचिका में राज्य बार काउंसिल चुनावों की देखरेख के लिए शीर्ष कोर्ट द्वारा नियुक्त 'चुनाव पर्यवेक्षण समिति' के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को चुनौती दी गई है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ को वरिष्ठ अधिवक्ता और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने बताया कि एक वकील ने इस समिति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मिश्रा ने कहा कि यह अत्यंत गंभीर मामला है। वकील ने प्राथमिकी केवल इसलिए दर्ज कराई क्योंकि उसकी अपील पर विचार नहीं किया गया। यह महाराष्ट्र और गोवा के राज्य बार काउंसिल चुनावों से संबंधित है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि इस मामले को मंगलवार के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...