बोकारो, मार्च 11 -- तेनुघाट। तेनुघाट के अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा ने शौर्या द्विवेदी जो बार काउंसिल का चुनाव लड़ रही है, उनके पक्ष में प्रचार किया। मिश्रा ने तेनुघाट अधिवक्ता संघ के सदस्यों से अनुरोध किया कि वे आगामी 12 मार्च को होने वाले बार काउंसिल के चुनाव में अधिवक्ता शौर्या द्विवेदी के पक्ष में मतदान कंरे और उनके जीत में अपना समर्थन दें। जीतने के बाद झारखंड के अधिवक्ता के साथ तेनुघाट के अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अधिवक्ता सुरक्षा लागू करवाया जाएगा। साथ ही अधिवक्ताओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर भी दृढ़ संकल्प हैं। इस दौरान अधिवक्ता जुलेश प्रसाद, वेद प्रकाश तिवारी, गणेश तिवारी, जयराम टुड्डू, सोम दे आदि साथ थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...