मैनपुरी, जनवरी 28 -- बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के लिए मंगलवार के बाद बुधवार को भी वोटिंग हुई। वोटिंग के दौरान अधिवक्ताओं की लाइन लगी रही। दिनभर दीवानी पर चहल पहल बनी रही। दीवानी में अधिवक्ताओं ने वोट डाले। दो दिन में कुल 981 वोट डाले गए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दूसरे दिन भी पुलिस बल तैनात रहा। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के लिए पूरे प्रदेश में 333 प्रत्याशी मैदान में हैं। मैनपुरी से एकमात्र सौरभ यादव एडवोकेट भी बार काउंसिल के सदस्य पद के लिए प्रत्याशी हैं। बार काउंसिल के 25 पदों के लिए मंगलवार के बाद बुधवार को भी वोटिंग हुई। बुधवार को एडीजे प्रथम कोर्ट के न्यायाधीश विष्णुदत्त मिश्रा की देखरेख में सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू हुई। अधिवक्ता अपने-अपने पहचान पत्र के साथ वोटिंग के लिए लाइन में लगे। शाम पांच बजे तक अधिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.