सहारनपुर, जनवरी 30 -- उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव के तहत दीवानी कचहरी परिसर में शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुबह दस बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम पांच बजे तक चली, जिसमें पहले दिन कुल 1184 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जिले में कुल 2998 अधिवक्ता मतदाता हैं, जिनमें से बड़ी संख्या में वकील मतदान केंद्रों पर पहुंचे। प्रदेशभर में बार काउंसिल सदस्य पद के लिए कुल 333 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें सहारनपुर से मुख्तार अहमद, राजीव सैनी और अजय रोहिला भी सदस्य पद के दावेदार हैं। स्थानीय प्रत्याशियों को लेकर अधिवक्ताओं में विशेष रुचि देखी गई। मतदान के लिए दीवानी कचहरी परिसर में नौ टेबल लगाई गई थीं, ताकि प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके। सुरक्षा व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.