रांची, फरवरी 21 -- रांची। विशेष संवाददाता बार काउंसिल चुनाव की सरगर्मी अब अदालत परिसर से निकलकर सोशल मीडिया तक पहुंच गई है। 12 मार्च को होने वाले चुनाव को लेकर उम्मीदवारों ने प्रचार का नया तरीका अपनाया है। पारंपरिक संपर्क अभियान के साथ अब वे फेसबुक लाइव के जरिए सीधे वकीलों से जुड़ रहे हैं और उनकी समस्याएं सुनते हुए अपना पक्ष रख रहे हैं। दिलचस्प यह है कि कई उम्मीदवार वकीलों के बीच बैठकर बातचीत करते हुए लाइव आ रहे हैं। इस दौरान वे न केवल वकीलों की शिकायतें सुनते हैं, बल्कि अपने पिछले कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी भी विस्तार से दे रहे हैं। इससे चुनावी माहौल में नई तरह की सक्रियता देखने को मिल रही है। चुनाव मैदान में इस बार करीब 100 उम्मीदवार हैं, ऐसे में प्रचार भी काफी प्रतिस्पर्धी हो गया है। अधिकांश उम्मीदवारों को अपने-अपने बार संघों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.