सोनभद्र, जनवरी 31 -- सोनभद्र/दुद्धी, हिटी। बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के लिए चुनावी प्रक्रिया दूसरे दिन संपन्न हुई। जनपद न्यायालय परिसर राबर्ट्सगंज व दुद्धी में हुए चुनाव में कुल 1342 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट, सोनभद्र/ पीठासीन अधिकारी निर्वाचन बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश आबिद शमीम ने अवगत कराया है कि यूपी बार काउंसिल सदस्य 25 पदों के लिए कुल 333 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिसमें एक महिला समेत तीन प्रत्याशी सोनभद्र के हैं। जिसमें सर्वाधिक 1348 वकील मतदाता जनपद न्यायालय परिसर स्थित वीडियो कांफ्रेंसिंग भवन में तथा 272 वकील मतदाता दुद्धी में मतदान करना था। शुक्रवार व शनिवार को जनपद न्यायालय परिसर में कुल 1090 मत पड़े। वहीं वाह्य न्यायालय दुद्धी में 252 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। दुद्धी में दूसरे दिन...