मुरादाबाद, जनवरी 22 -- बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में सदस्य श्रीश मल्होत्रा का गुरुवार को बिलारी पहुंचने पर तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।इस बीच उन्होंने अधिवक्ताओं के हितों के लिए चलाई जारी आने को योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी, वहीं उन्होंने कहा कि बिलारी तहसील के अधिवक्ताओं का उनसे खास जुड़ाव रहा है। उन्होंने अधिवक्ताओं की हर संभव मदद और सहायता करने का आश्वासन भी भविष्य में दिया है। इस मौके पर मुख्य रूप से बार के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह,सचिव सुनील कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष जबर सिंह, कमाल अकबर, रामकुमार सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष आफाक हुसैन ,भगवान शरण माथुर, पूर्व सचिव अनोद सिंह, चौधरी विजय वीर सिंह, परमजीत सिंह,सुनील कुमार सिंह,कपिल बालियान,चौधरी अजय पाल...