नैनीताल, दिसम्बर 23 -- नैनीताल, संवाददाता। उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने हाईपावर कमेटी को पत्र भेजकर बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के चुनाव चार फरवरी को न कराकर आठ फरवरी के बाद कराने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत की अध्यक्षता ने मंगलवार को हुई बैठक में बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. महेंद्र पाल ने कहा, कि हाईकोर्ट में 11 जनवरी से 4 फरवरी तक शीतावकाश रहेगा। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्र के जिला न्यायालयों में भी ठंड के दिनों में 31 जनवरी तक सिविल वादों की सुनवाई नहीं होती है। जिस कारण अधिकांश अधिवक्ता अवकाश में होते हैं। ऐसे में बार काउंसिल का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी अधिवक्ताओं से संपर्क नहीं कर सकेंगे। बार काउंसिल के चुनाव 8 फरवरी के बाद कराए जाएं। उन्होंने अधिवक्ताओं की मतदाता सूची अपडेट करने की भी मांग की। अध...