मुरादाबाद, दिसम्बर 12 -- यूपी बार काउंसिल के चेयरमैन शिव किशोर गौड के बिलारी तहसील पहुंचने पर तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में अधिवक्ताओं के हितों के लिए अनेकों योजनाएं लागू हुई हैं। उन्होंने बताया कि 60 साल और 70 साल की आयु वाले अधिवक्ताओं के मृतक आश्रितों की सहायता के लिए धनराशि में बार काउंसिल ने वृद्धि की है। इसके अलावा अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट का मसौदा भी उन्होंने तैयार किया जिसे शासन को भेजा गया है। उन्होंने बार काउंसिल के सदस्य पद के लिए चल रहे चुनाव पर भी चर्चा की। कहा कि वह लगातार अधिवक्ता हितों के लिए संघर्षरत रहे हैं। अधिवक्ताओं को मिलने वाली योजनाओं में वृद्धि की है। इसके साथ ही अधिवक्ताओं को मुफ्त इलाज की सुविधा करने का भी प्रयास बार काउंसिल कर रही है। स्वागत...